नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बुलाई पहली कैबिनेट बैठक, पोर्टफोलियो का हो सकता है ऐलान।
भारत के प्रधानमंत्री 73 वर्षीय नरेंद मोदी यूपीए के 10 साल के शासन के बाद 2014 में मिली बड़ी जीत के बाद प्रधान मंत्री बने थे और उसके बाद 2019 में दूसरे और 2024 में तीसरी बार पीएम बने हैं। अपने तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी एनडीए गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार चुने जाने वाले दूसरे प्रधान मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई गठबंधन सरकार के 72 मंत्रियों के साथ रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली, इनमें से तीस कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी। रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समामरोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी और उनके 72 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के के बाद राजनाथ सिंह और अमित शाह ने शपथ ली। नितिन गडकरी चौथे नेता थे। उनके बाद जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर और मनोहर लाल खट्टर ने भी शपथ ली।
मोदी सरकार 3.0 का आगाज हो चुका है। शपथ लेने के साथ ही मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई हैं। आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। आज शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इससे पहले मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो इस बार पीएम मोदी विकसित भारत मिशन और मोदी की गारंटी को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को उनके विभाग देंगे। वहीं सभी की नजर सीसीएस के मंत्रियों पर हैं यानी मोदी सरकार में टॉप फोर कौन मंत्री होगा।
















































































Leave Your Message