सोनाक्षी सिन्हा की शादी की घोषणा: अफवाहें सच हैं, इनविटेशन का डिज़ाइन तैयार"
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बॉलीवुड एकट्रेस है। इन्होने दबंग जैसी कई हिट फिल्मो में काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में फरीदन के किरदार में खूब तारीफ बटोरी तो अब वे अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने डबल एक्सएल के को-एक्टर और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।
इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा है लेकिन इनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी बयां करती रही हैं। बता दें कि सलमान खान की एक पार्टी में जहीर और सोनाक्षी की मुलाकात हुई थी। इनकी पहले दोस्ती हुई और फिर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी का इनविटेशन कार्ड, एक मैग्जीन कवर की तरह डिज़ाइन किया गया है जिस पर लिखा है "अफवाहें सच हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कपल के करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के अलावा, 'हीरामंडी' की पूरी कास्ट को शादी के लिए इनवाइट किया गया है। रिसेप्शन के लिए मेहमानों को फॉर्मल कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक सोनाक्षी और जहीर की शादी की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई हैं।
















































































Leave Your Message