भारत VS पाकिस्तान: गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन से भारत ने दर्ज की जीत।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत के कम स्कोर करने के बावजूद भारतीय टीम यह मैच 6 रन से जीतने में सफल रही। मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के खूब रिएक्शन देखने को मिले, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 119 रनों पर ही सिमट गई। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। ऋषभ पंत के 42 रनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद आमिर को 2 विकेट मिले।
जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को बाबर आजम के रूप में पहला विकेट दिलाया। लेकिन मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को आउट होने पर पाकिस्तान पूरी तरह लड़खड़ा गई।120 रन का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन असंभव भी नहीं था। मगर पाकिस्तानी बल्लेबाज 59 डॉट बॉल खेल गए, जिसका फायदा भारत को मिला। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया। मोहम्मद सिराज ने रनगति पर लगाम लगाए रखा।
















































































Leave Your Message