जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं पर साधा निशाना, 9 लोगो की हुई मौत साथ ही 32 लोग हुए घायल।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आतंकियों ने एक बार फिर बेकसूर और निर्दोषों को अपना निशाना बनाया। इस मामले में 9 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है जबकि 32 घायल हो गए है। घायल तीर्थयात्रियों को रियासी और जम्मू के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस शिवखोड़ी से कटरा लौट रही थी। इस बीच घात लगाए आतंकियों ने हमला किया। बस के रियासी पहुंचते ही आतंकियों ने गोलियां बरसाई। बाद में घटना स्थल पर भारी मात्रा में फूके कारतूस बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं जम्मू- कश्मीर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल की। ड्रोन की मदद से चारों ओर नजर रखी जा रही है। इस बीच पीएम मोदी और केंंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमले में शामिल किसी भी आंतकी को बख्शा नहीं जाएगा। जिस बस को आतंकियों ने निशाना बनाया उसमें विभिन्न जगहों के तीर्थयात्री शामिल थे। इसमें दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों के तीर्थयात्री थे।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला किया। कहा जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक आतंकी गोलीबारी करते रहे। आतंकियों की गोलीबारी में चालक घायल हो गया। इसके बाद बस असंतुलित होकर खाई में गिर गई। खाई में बस के गिरने से भी कई लोगों को गंभीर चोटें आई। हालांकि कहा जा रहा है कि बस के खाई में गिरने से ही कई लोगों की जान बच पायी। लोगों का कहना है कि बस खाई में नहीं गिरती तो आंतकी किसी भी श्रद्धालु को जिंदा नहीं छोड़ते। क्रुर आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। बस में चीख पुकार मच गई। लोग दर्द से चीखते रहे और आतंकी गोली बरसाते रहे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पुलिस की सहायता करने और जमीनी हालात का आकलन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के रियासी पहुंच गई है। एनआईए की फोरेंसिक टीम भी जमीनी स्तर से साक्ष्य जुटाने में मदद करने की कोशिश कर रही है।
















































































Leave Your Message