अखिलेश यादव के केंद्र रुख के बाद, सपा में नेता प्रतिपक्ष कौन?

लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त कामयाबी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब केंद्र की राजनीति की ओर रुख करने का फैसला किया है। ऐसे में उनकी जगह नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसे लेकर पार्टी में बात चित तेज़ है। माना जा रहा है लोकसभा चुनाव में PDA की रणनीति की सफलता के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष PDA  को मजबूत कर सकते हैं। इस चुनाव में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की रणनीति के दम पर सपा ने 37 सीटें जीतीं और प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। अखिलेश यादव केंद्र की तरफ रुख करते हैं तो उनकी जगह यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद कौन संभालेगा इस पर मंथन शुरू हो गया है।

 इस रेस में सबसे आगे चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम है। शिवपाल यादव के अलावा सपा महासचिव राम अचल राजभर और इंद्रजीत सरोज का नाम भी इस रेस में बना हुआ है। अखिलेश यादव भी चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष ऐसे शख्स को बनाया जाए जिससे PDA का संदेश जनता तक पहुंच सके। जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव छह बार विधायक रह चुके हैं। यही नहीं 2009-2012 के बीच वो नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास इसका अनुभव भी है और पार्टी संगठन में जबरदस्त पकड़ भी है।  ये सब शिवपाल यादव के पक्ष में जाता है। वहीं राम अचल राजभर की बात करें तो वो अति पिछड़ी जाति से आते हैं और अकबरपुर सीट से विधायक हैं। राजभर भी छह बार के विधायक रह चुके हैं और मायावती सरकार में वो परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। पिछड़ी जातियों में उनकी अच्छी पकड़ रही है। वहीं कौशांबी की मंझनपुर सीट के विधायक इंद्रजीत सिंह सरोज भी सपा अध्यक्ष के भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। वो बसपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इन तीनों नेताओं में से किसी एक को ये अहम ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं। यही नहीं PDA के नारे को मजबूत करने के लिए वो पार्टी में इन जातियों से जुड़े नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहे हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स