टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारत और अमेरिका के बीच आज महत्वपूर्ण मुकाबला, पाकिस्तान के लिए बड़ा मैच।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मुकाबला आज (12 जून), भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। इस मैच का महत्व पाकिस्तान के लिए विशेष होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पाकिस्तान टीम भारत के प्रति जीत की दुआएं करेगी। लेकिन ऐसा क्यों? चलिए जानते हैं कि भारत की जीत से पाकिस्तान को कैसा फायदा हो सकता है इस मैच में। भारत और अमेरिका ग्रुप-ए की टीमें हैं। पाकिस्तान भी ग्रुप-ए में मौजूद है। टीम इंडिया और अमेरिका शुरुआती दोनों मैच जीतकर क्रमश: नंबर 1 और 2 पर मौजूद हैं। ऐसे में आज पाकिस्तान चाहेगी कि टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करे, जिससे उनका सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता खुला रहे। पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 में ही जीत मिली है। पाकिस्तान के पास सिर्फ 2 प्वाइंट्स हैं, जबकि दूसरे नंबर पर काबिज़ अमेरिका के पास 4 प्वाइंट्स हैं। अगर आज अमेरिका बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को हरा देता है, तो फिर पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज से बाहर होना तय हो जाएगा। क्योंकि इससे अमेरिका के पास 6 प्वाइंट्स हो जाएंगे और पाकिस्तान अपने आखिरी लीग स्टेज के मैच में आयरलैंड को हराने के बाद सिर्फ 4 प्वाइंट्स ही हासिल कर पाएगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम का नेट रनरेट भी खराब है। इसलिए पाकिस्तान टीम चाहेगी कि आज के मैच में टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करे।
अमेरिका की टीम अब तक शानदार फॉर्म में दिखाई दी है। टीम ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। अमेरिका ने पहला मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेला था, जो 2024 टी20 विश्व कप का पहला मैच था। कनाडा के खिलाफ मैच में अमेरिका ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। फिर अमेरिकी की दूसरी भिड़ंत पाकिस्तान के खिलाफ हुई थी, जिसमें उन्होंने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया था।
















































































Leave Your Message