चंकी पांडे और आदित्य रॉय कपूर की नजदीकियों पर छाए सोशल मीडिया पर चर्चे।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की नजदीकियों के चर्चे कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड के गलियारों में छाए हुए थे। तो वहीं कुछ 2-3 महीने पहले से इनके बीच की दूरियों की खबरें भी सामने आने लगीं है। आदित्य और अनन्या एक दूसरे को 2 साल से डेट कर रहे थे। दोनों को साथ में वेकेशन पर भी जाते देखा गया। अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप के चर्चे के बीच हाल ही में चंकी पांडे ने 2-3 दिन पहले बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में चंकी और आदित्य समुद्र के किनारे चिल करते दिखाई दिए थे। दोनों की ये तस्वीरें उस विज्ञापन शूट के दौरान की हैं, जो हाल ही में जारी किया गया था। अब इस फोटो को देखकर यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। जैसे ही आदित्य रॉय कपूर और चंकी पांडे की फोटो पर यूजर्स की नजर पड़ी, वह इस पर रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए। 

आदित्य रॉय कपूर के साथ चंकी पांडे को देखने के बाद कई यूजर्स ने इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी। चंकी पांडे की तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'अपने दामाद जी के साथ इट्स जोकिंग पास्ता का आखिरी रास्ता।' कई यूजर्स ने फोटो पर रिएक्शन दिया, लेकिन चंकी पांडे ने खुद इस यूजर के कमेंट पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, चंकी पांडे ने इस यूजर के कमेंट को लाइक किया है। चंकी पांडे की इन तस्वीरों और यूजर के कमेंट को लाइक करने के बाद अब लोग तरह-तरह के सवाल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए पूछा कि क्या अभी भी अनन्या और आदित्य साथ हैं? क्या कपल का ब्रेकअप नहीं हुआ है? या फिर चंकी पांडे इस बार यूजर्स के साथ जोकिंग करने के लिए ये कमेंट लाइक किया है। पिछले दिनों कई खबरें आईं कि अनन्या और आदित्य ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स