बर्ड फ्लू विश्व में चिंता का बढ़ता विषय, जाने इसके लक्षण और बचाव के उपाय। 

दुनियाभर में जो अभी चिंता का विषय जो बढ़ रहा है वो बर्ड फ्लू के आने से बढ़ रहा है। डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कंफर्म किया है कि भारत में एक इंसान को बर्ड फ्लू हुआ है। हालही में मैक्सिको में बर्ड फ्लू के कारण एक इंसान की मौत भी हो गई थी। हालांकि भारत में अब तक इंसानों में बर्ड फ्लू के दो ही मामले सामने आए हैं। इससे पहले 2019 में भारत में पहले व्यक्ति को बर्ड फ्लू हुआ था। मायो क्लिनिक के मुताबिक अगर इंसानों में बर्ड फ्लू हो जाए तो इसके लक्षण सात दिनों के अंदर दिखने लगते हैं। हालांकि वायरस के हमले के दो सप्ताह बाद भी लक्षण सामने आ सकते हैं। इसके लक्षण कमोबेश फ्लू के तरह ही होते हैं। अगर किसी को बर्ड फ्लू हो जाए तो इसका पता टेस्ट से चलता है। हालांकि यह टेस्ट हर जगह नहीं होता है। इसलिए पता लागने में समय लगता है। लेकिन इसका इलाज है। आमतौर पर एंटीवायरल दवाओं से इस बीमारी का इलाज किया जाता है। 

बर्ड फ्लू के लक्षण 
1  बुखार। 
2  सांस लेने में तकलीफ। 
3  आंखों में परेशानी। 
4  पेट में मरोड़। 
5  उल्टी। 
6  लूज मोशन और डायरिया भी हो सकता है। 

कैसे बचें इस बीमारी से
इससे बचने का सबसे बेस्ट तरीका यही है कि जहां पॉल्ट्री फॉर्म हो वहां जाए ही नहीं। अगर वहां जाना जरूरी है तो पूरी तरह से आंख, नाक, कान आदि को ढक कर जाएं। इसके लिए प्रोटेक्टिव गीयर लगाकर जाएं। जब भी बाहर से हाथ-पैर को अच्छी तरह से साबुन से धो लें। अगर आसपास बर्ड फ्लू का प्रकोप है तो किचन को साफ-सुथरा रखें और चिकन को अच्छी तरह पकाएं। कम से इसे 75 डिग्री आंच पर पकाएं। अंडे को भी अच्छी तरह उबाल लें। बेहतर रहेगा कि कच्चा डेयरी प्रोडक्ट से भी दूरी बना लें। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स