राहुल गांधी के चुनावी विजय का अंतिम नतीजा, रायबरेली और वायनाड सीटों से जुडी बड़ी जीत। 

लोकसभा चुनावो में राहुल गाँधी ने रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की है। इसी बिच उनको लेकर एक अहम खबर सामने आयी है। यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले राहुल गांधी अपने पास रायबरेली सीट ही रखेंगे। वह केरल की वायनाड सीट छोड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन अब तक वह वायनाड जाने के लिए इच्छुक नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी यूपी में ही रहकर संगठन के लिए काम करना चाहती हैं और कुछ समय तक इंतजार करना चाहती हैं।  पार्टी, राज्य इकाई और गांधी परिवार के अंदर इस विषय पर विचार-विमर्श अब भी जारी है कि फिर से चुनाव होने पर इस सीट से कौन उम्मीदवार होगा।   

वायनाड सीट की बात करें तो यहा कांग्रेस के लिए काफी अहम है। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 2019 लोकसभा चुनाव में जब राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था तब वायनाड सीट ने ही उन्हें जीत दिलाकर उन्हें सांसद बनाए रखा। लोकसभा चुनाव 2024 में भी राहुल गांधी ने पहले वायनाड सीट से ही नामांकन भरा। वह यहां से चुनाव लड़े।  हालांकि बाद में सोनिया गांधी के इस बार लोकसभा चुनाव न लड़ने की वजह से खाली हुई रायबरेली सीट पर राहुल ने आखिरी समय पर ताल ठोंकी। उन्होंने यहां से भी जीत हासिल की है। अब उन्हें कोई एक सीट छोड़नी होगी। सूत्र बताते हैं कि राहुल वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने यहां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा को 3,64,422 मतों के अंतर से हराया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स