टी20 विश्व कप मैच के दौरान अनुष्का शर्मा के गुस्से का वायरल हुआ वीडियो। 

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के बिच खेला गया। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली की सबसे बड़ी चीयर लीडर हैं और उन्हें सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वह हर मैच के दौरान अपने पति के साथ मौजूद रहती हैं। मैच के बिच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री को किसी पर गुस्सा होते देखा जा सकता है। मैच के दौरान अनुष्का को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में एक शख्स से बात करते हुए गुस्सा करते देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो से यह साफ नहीं है कि आखिर वो शख्स कौन है और उससे अभिनेत्री क्या कहना चाह रही थी, लेकिन वह किसी बात को लेकर परेशान दिख रही हैं। अनुष्का को यूं गुस्से में देखकर उनके फैंस भी परेशान और कन्फ्यूज हो गए हैं। अनुष्का के गुस्सा करते इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा भाभीजी एग्रेसिव हो रही हैं।” एक अन्य ने कमेंट किया- “भाभीजी गुस्से में लग रही है। आखिर बात क्या है?” वहीं एक फैन ने अनुष्का का सपोर्ट करते हुए कमेंट किया, "मनुष्य खुश और आक्रामक दोनों हो सकता हैहम सभी ऐसा करते हैं तो इसमें कौन सी बड़ी बात है। 

मैच के दौरान अनुष्का के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें वह कभी खुश तो कभी परेशान दिखीं। मैच में विराट कोहली के आउट होने का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस का रिएक्शन कैद किया गया। इस वीडियो में विराट के आउट होने पर अनुष्का काफी निराश नजर आईं। इस मैच में क्रिकेटर ने केवल चार रन बनाए। हालांकि निराश अनुष्का तब खुश हो गईं जब भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया, जिसके बाद अनुष्का जीत का जश्न मनाती नजर आईं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स