कांगो नदी हादसे में मौत राष्ट्रपति ने जांच के निर्देश दिए, दर्दनाक घटना की सुनवाई शुरू।
मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो की राजधानी किंशासा के पास से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आई सामने। यहां एक नदी में 270 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है। इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी देश के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दी है। एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलट गई जिसमें लोगों की दुखद मौत हुई है। नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार नाव में 200 से अधिक लोग सवार थे। 150 से अधिक लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने हादसे के जांच के आदे दिए हैं। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांगो के जलक्षेत्र में घातक नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां अक्सर जहाजों में उनकी क्षमता से अधिक सामान भरा होता है जो हादसे का शिकार हो जाता है।
राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक्स पर पर लिखा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के माई-नडोम्बे प्रांत में मुशी शहर से 70 किलोमीटर दूर क्वा नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा फिर ना हो। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सही कारणों को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी आपदा को दोबारा होने से रोकने के लिए हादसे की जांच की जाए। माई-नडोम्बे प्रांत की गवर्नर रीता बोला दुला ने रॉयटर्स को बताया कि यह घटना रात में नौकायन के कारण हुई।
















































































Leave Your Message