जब पीएम मोदी मिले इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से 'G-7 सम्मेलन' में जुड़ी सुनहरी कहानी। 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 14 जून को G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। जिसके बाद वह अब वापस भारत लौट आए हैं। उन्होंने अपने दौरे को बहुत ही उपयोगी बनाया है। और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए इटली की जनता और सरकार का आभार भी जताया है। पीएम मोदी के इटली दौरे के पहले से ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा उत्सुकता इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात को लेकर थी। दोनों नेताओं की मुलाकात भी बेहद शानदार रही और दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर किया था। अब जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रही हैं। दोनों ही वर्ल्ड लीडर एक दूसरे के साथ सहजता के साथ खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। पहली नजर में यह तस्वीर किसी कमरे के बाहर की प्रतीत हो रही है। क्योंकि तस्वीर के पीछे एक दरवाजा है और वहां एक-दो लोग मौजूद भी हैं। इस तस्वीर में जॉर्जिया मिलोनी और पीएम मोदी का अंदाज देखने लायक है। दोनों ही नेता पूरी सहजता के साथ एक दूसरे से मिले। 

साथ ही इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को समाप्त करने का आह्वान किया और कहा कि समावेशी समाज की नींव रखने के लिए इसे रचनात्मक बनाया जाना चाहिए।पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स