न्यूजीलैंड ने युगांडा को सिर्फ 40 रन पर हराया, बनाई टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जीत।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 32वां मुकाबला न्यूजीलैंड और युगांडा के बीच त्रिनिदाद में खेला गया। युगांडा और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें सुपर-8 से बाहर हो चुकी हैं। इस मैच में दोनों टीमें सम्मान के लिए उतरी थीं। न्यूजीलैंड ने इस मैच में एक शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। कीवी गेंदबाजों ने युगांडा को सिर्फ 40 रन पर ढेर कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है। टीम के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए और सिर्फ 2 रन पर ही 3 विकेट गिर गए। इसके बाद 15 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसी वजह से पूरी टीम 40 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की टीम ने 41 रन के टारगेट को 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। इस दौरान डेवोन कॉनवे ने नाबाद 22 रन बनाए और रचीन रवींद्र 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले फिन ऐलेन 9 रन बनाकर आउट हुए। बता दें, न्यूजीलैंड ने ये टारगेट 5.2 ओवर में चेज किया। यानी कीवी टीम ने 88 गेंद रहते ही इस मुकाबले को जीत लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान डरबन में केन्या के खिलाफ 74 गेंद रहते मैच अपने नाम किया था।
गेंद के अंतर के से कितनी बड़ी है जीत? बॉल के अंतर के हिसाब से देखें तो न्यूजीलैंड की टीम ने युगांडा को 88 गेंद बाकी रहते हराया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ओमान पर 101 गेंदों के मार्जन से जीत दर्ज की थी।
















































































Leave Your Message