T20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 में भारत की टीम की जगह पक्की। 

क्रिकेट के महाकुंभ T20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड के लिए सभी 8 टीमें चुनी गईं हैं। इस वर्ष के टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून को हुई और फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बड़ी टीमें जैसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह नहीं पाई, जबकि अमेरिका और अफ़ग़ानिस्तान की टीमें ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इन दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की। सुपर-8 के लिए अभी तक भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। सुपर-8 में टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 राउंड में हर टीम तीन-तीन मुकाबले खेलेगी। सुपर-8 में हर ग्रुप के टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

ग्रुप-1: भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप-2: अमेरिका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका

भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में है। यहां टीम इंडिया बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से, 22 जून को बांग्लादेश से और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को बिल्कुल भी हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को हराया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद पड़ोसी पाकिस्तान को 6 रनों से धूल चटाई थी। फिर अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीता था। वहीं कनाडा के खिलाफ टीम का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स