आलिया भट्ट ने रखा 'स्टोरीटेलिंग' की दुनिया में पहला कदम। 

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप लिस्ट अभिनेत्री है जिन्होंने कई हिट फिल्मो में काम किया है। आलिया की क्यूटनेस एंड एकटिंग का हर कोई दीवाना है। ऐसे में अब आलिया भट्ट ने स्टोरीटेलिंग की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख लिया है। इस बात की जानकारी आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली किताब की झलक भी फैंस को दिखाई है। फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब आलिया भट्ट स्टोरीटेलिंग की दुनिया में भी छाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए अपनी पहली 'पिक्चर बुक' लॉन्च कर ली है, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टा पर दिखाई है। आलिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वह किताबों की एक सीरीज पर काम कर रही हैं। ऐसे में आलिया ने बच्चों के कपड़ों के ब्रांड एड-ए-मम्मा के तहत बच्चों की पिक्चर बुक की सीरीज की पहली किताब ‘एड फाइंड्स ए होम’ पेश की है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। 

आलिया अपनी बुक के साथ पोज़ देते हुए नज़र आ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है की क नया रोमांच शुरू हो रहा है ‘एड फाइंड्स ए होम’ एड-ए-मम्मा की दुनिया से किताबों की एक नई सीरीज की शुरुआत है। मेरा बचपन कहानियों और कहानीकारों से भरा था और मैनें भी यह सपना देखा था कि एक दिन मैं अपने अंदर के उस बच्चे को बाहर निकाल कर किताबों में डालूंगी, मैं अपने साथी कहानीकारों की आभारी हूं। जिन्होंने अपने शानदार विचारों, इनपुट और कल्पना से हमारी पहली किताब को जीवंत करने में मदद की। इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स