सोनाक्षी सिन्हा ने करी बैचलर पार्टी, दोस्तों के साथ खूब करी मस्ती।
सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी वेडिंग की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन रैपर-सिंगर हनी सिंह ने इनकी शादी कंफर्म की है। इन सबके बीच अपनी वेडिंग से पहले कपल ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। सोनाक्षी ने मंडे नाइट अपनी क्लोज फ्रेंड और एक्ट्रेस हुमा कुरेशी के साथ पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें भी सोनाक्षी ने शेयर की हैं। अपनी गर्ल स्क्वॉड के साथ बैचलर पार्टी को सोनाक्षी ने खूब एंजॉय किया। इस दौरान होने वाली ब्राइड ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सोना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सोलो फोटो शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया। 17.06.2024" एक अन्य तस्वीर में वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस कयास लगा रहे है किये तस्वीरें सोनाक्षी की बैचलर पार्टी की हैं, क्योंकि उनकी शादी एक हफ्ते से भी कम समय में होने वाली है। सोनाक्षी के होने वाले दूल्हे मियां जहीर इकबाल ने अपने एक दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ग्रुप फोटो रीपोस्ट करके अपनी बैचलर पार्टी की अंदर की झलक शेयर की है। ग्रुप तस्वीर में जहीर को अपने बॉय गैंग के साथ पोज देते देखा जा सकता है। फोटो को एक कैप्शन के साथ साझा किया गया था जिसमें लिखा था, "चलो चलें।
















































































Leave Your Message