अल्का याग्निक की बीमारी ने चौकाया फैंस को, सिंगर ने पोस्ट में बयां किया दर्द।
80-90 के दशक की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक के गाने आज भी सुपरहिट हैं। कई पीढ़ियों के बाद भी अल्का के गानों की कशिश कम नहीं हुई है। इस वक्त सिंगर किसी दूसरी वजह से खबरों में हैं। दरअसल, सिंगर ने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे पढ़कर चाहने वालों के होश उड़ गए। इस पोस्ट में अल्का ने अपनी बीमारी का खुलासा किया है, जिससे वह इस वक्त वह लड़ रही हैं। पोस्ट के बाद उनके फैंस और तमाम सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अलका याग्निक ने अपने इंस्टा पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी बीमारी का दर्द बयां किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है - 'मेरे सभी फैन्स, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों। कुछ हफ्ते पहले, जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकल रही थी तो मुझे अचानक लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूं। इसके बाद मुझे पता लगा कि मैं वायरल अटैक का शिकार हो गई हूं, जिसकी वजह से मुझे सुनाई देना बंद हो गया है। मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। इस अचानक से हुए बड़े सेटबैक ने मुझे शॉक कर दिया है। मैं उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं, इस बीच आप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।
बता दें कि अलका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 25 से ज्यादा भाषाओं में लगभग 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। अलका याग्निक ने अपनी मधुर आवाज के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। इतना ही नहीं साल 2022 में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला आर्टिस्ट माना भी माना था। अल्का ने बहुत तेज संगीत सुनने और हेडफोन का इस्तेमाल ज्यादा करने वाले फैंस और युवा सहकर्मियों को भी अपनी पोस्ट के जरिए सचेत किया। उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार और समर्थन से मैं अपने जीवन को फिर से मैनेज करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं। इस महत्वपूर्ण घड़ी में आपका समर्थन और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
















































































Leave Your Message