पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए महत्वपूर्ण फैसले की उम्मीदें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी बैठक केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग बुधवार आज 19 जून, 2024 को करने वाले हैं। होने वाली है। केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी बैठक तीसरी कार्यकाल में होने वाली है। इस बैठक में किसानों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट की इस बैठक में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। गेंहू, चना, मटर, जौ आदि रबी की फसलें होती है। अक्टूबर 2023 में ही फसलों के एमएसपी में इजाफा करने के फैसले पर मंजूरी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान अक्टूबर 2023 में एमएसपी में बढ़ोतरी मसूर के लिए 425 रुपए प्रति क्विंटल, रेपसीड और सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल थी। गेहूं के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की मंजूरी मिली थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। 

तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर ही दस्तखत किए थे। पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि वो किसानों की आय को दोगुना करना चाहते हैं। इस दिशा में उन्होंने तमाम कदम भी उठाए हैं। किसानों को अपने मन की कीमत पर फसल बेचने का मौका देने के लिए पीएम मोदी की सरकार कृषि कानून भी लाई थी, लेकिन पंजाब के किसान संगठनों के लंबे विरोध के बाद उन 3 कृषि कानूनों को पीएम मोदी ने वापस लेने का एलान किया था। फिलहाल अन्य तरीकों से किसानों को उनकी उपज का ज्यादा से ज्यादा दाम दिलाने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। माना जा रहा है कि किसानों की आय को और बढ़ाने के लिए जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में मोदी सरकार कई बड़े एलान भी कर सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स