प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में हुई घायल, गले पर लगी गेहरी चोट। 

प्रियंका चोपड़ा को कोण नहीं जनता बॉलीवुड से हॉलीवुड सभी उनकी दमदार एकटिंग का दीवाना है। लंबे समय से प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं, ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी पति निक जोनास के साथ तो कभी बेटी मालती के साथ प्रियंका तस्वीरें शेयर करती हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, ग्लोबल स्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने इसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से एक फोटो शेयर की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ये फोटो शेयर की है, जिसमें उनके गले में एक गहरा कट देखा जा सकता है। प्रियंका ने पोस्ट में बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी है। प्रियंका की ये फोटो सामने आने के बाद देसी गर्ल के फैंस टेंशन में आ गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देखकर फैंस प्रियंका से सावधानी बरतने और अपना ख्याल रखने की बात कह रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका घायल हुई हैं। अभिनेत्री इससे पहले 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान जख्मी हो गई थीं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स