सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण तीर्थयात्रियों की हुई मौत।
दुनिया भर से सऊदी अरब में हज यात्रा के लोग आते ही रहते है। ऐसे में इस बार सऊदी अरब में हज यात्रा पर आए 550 से कम से कम तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। मौत की वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है। दो अरबी राजनयिकों ने एएफपी को बताया कि मृतकों में से कम से कम 323 नागरिक मिस्री थे, और उनमें से अधिकतर की मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई। सुचना के अनुसार कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है। राजनयिकों ने बताया कि कम से कम 60 जॉर्डन के नागरिकों की मौत हुई है। जबकि अम्मान की तरफ से मंगलवार को दी गई आधिकारिक संख्या 41 बताई गई थी। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े शवगृहों में से एक अल-मुआइसिम के शवगृह में कुल 550 मौत की पुष्टि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस (125 फारेनहाइट) तक पहुंच गया. सऊदी के अधिकारियों ने बताया है कि गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का उपचार किया गया है। लेकिन रविवार के बाद से आंकड़ों को अपडेट नहीं किया गया है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत और बीमार लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। पिछले साल विभिन्न देशों ने कम से कम 240 तीर्थयात्रियों के मरने की सूचना दी थी, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशियाई थे।
हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और सभी मुसलमानों को कम से कम एक बार इसे अवश्य पूरा करना चाहिए। चूंकि, इसबार मक्का में अधिक गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से दुनियाभर से हज करने जा रहे तीर्थयात्रियों की भारी संख्या में मौत हो रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि सड़कों और डिवाइडर पर कई लाशें पड़ी हैं। कई लोगों की हालत बेहद खराब है और एंबुलेंश उपलब्ध नहीं है।
















































































Leave Your Message