दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, अमिताभ बच्चन ने दिखाया लेजेंडरी अंदाज़।  

भारतीय सिनेमा की महाबजट फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर एक इवेंट मुंबई में रखा गया।  इस खास मौके पर फिल्म की कास्ट मौजूद रही। अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण के अलावा भी कई सितारे नजर आए। दीपिका पादुकोण इस दौरान अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। मौके पर मौजूद सितारे एक्ट्रेस का पूरा ध्यान रखते दिखे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मंच पर आने के लिए आगे बढ़ती हैं, जैसे ही सीढ़ियों के पास पहुंचती हैं, दौड़कर अमिताभ बच्चन उनके पास पहुंचते हैं और हाथ बढ़ाकर उन्हें सहारा देते हैं, जिसके बाद दीपिका पादुकोण ऊपर आती हैं और प्रभास के बगल में खड़ी हो जाती हैं। एक्ट्रेस कुछ पल ही इंतजार करती हैं और झट से कुर्सी पर बैठ जाती हैं और इसी बीच प्रभास उनसे बातचीत करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक बार फिर पीकू और पापा वाली जोड़ी देखने को मिली है। जैसे फिल्म में दीपिका अपने पिता का ध्यान रख रही थीं ठीक उसी तरह अमिताभ बच्चन भी उनकी मदद करते दिखे। लोगों का कहना है कि ऐसी चीजे ही अमिताभ बच्चन को लेजेंड बनाती हैं।

इस दौरान पूरी कास्ट ब्लैक आउटफिट में नजर आई, जहां दीपिका ने बॉडीकॉन ब्लैक ड्रेस के साथ ऑल ब्लैक लुक रखा था, वहीं अमिताभ बच्चन और प्रभास भी ऑल ब्लैक लुक में दिखे। इस दौरान कमल हासन ग्रे सूट में दिखे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी के साथ 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'सिंघम अगेन' भी है, जिसमें वो पति रणवीर सिंह के साथ एक दबंग पुलिसवाली के रोल में दिखेंगी

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स