बीजेपी नेता दिल्ली का हक मारना चाहते हैं,  संजय सिंह का भाजपा पर हमला। 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है। उन्होंने कहा ​कि बीजेपी नेता दिल्ली का हक मारना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक रखा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मैं कह रहा हूं कि यह भाजपा का प्रायोजित जल संकट है। भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी न मिले और वो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है तो पानी की किल्लत हो जाती है।

उन्होंने दावा किया कि हमें अपनी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। जब हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं तो वह नहीं सुनती। हम उपराज्यपाल से अनुरोध करते हैं लेकिन वे आवश्यक काम नहीं करते। कुछ सप्ताह से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी  की किल्लत है। जलापूर्ति कम होने या न होने की वजह से लोग परेशान हैं। इस वजह से वो निजी जल टैंकर से पानी ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पकड़कर जेल में डाल दिया। बीजेपी के नेता दिल्ली में कुछ दिनों से जारी पानी के संकट को दूर करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी की वजह से पानी संकट से कई इलाकों के लोग जूझ रहे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स