रेलवे में नौकरी का सुनेहरा मौका, रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट पदों की बढ़ी वैकेंसी।
रेलवे में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप यहां असिस्टेंट लोको पायलट पद पर काम करना चाहते हैं तो जान लें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने वैकेंसी की संख्या तीन गुना बढ़ा दी है। ये भर्तियां आरआआरबी एएलपी की हैं और विज्ञापन संख्या सीईएन 01/2024 के अंतर्गत निकली थी। यह ध्यान में रखें कि नई भर्तियों की घोषणा नहीं हुई है, बल्कि पुरानी भर्ती के तहत ही वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी गई है। बता दें कि पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जो असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आवेदन मांगे थे, उनके तहत कुल 5696 पदों पर योग्य कैंडिडटे्स की नियुक्ति होनी थी। इन्हीं वैकेंसी की संख्या को अब 18799 कर दिया गया है यानी अब इतने पद भरे जाएंगे। इस परिवर्तन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता rrbcdg.gov.in है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जोनल रेलवेज ने वैकेंसी की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाया गया है। यह नोटिस अभी केवल आरआरबी चंडीगढ़ की वेबसाइट पर ही जारी किया गया है, लेकिन शीघ्र ही रीजनल वेबसाइट्स पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध होगी। वहां पर भर्ती के अनुसार अलग-अलग नोटिस रिलीज किए जाएंगे।
इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा जिसका डिटेल इस प्रकार है। पहले स्टेज में सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट होगा, दूसरी स्टेज में भी सीबीटी होगा. तीसरी स्टेज में सीबीएटी यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। चौथी स्टेज में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और पांचवी या आखिरी स्टेज में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का चयन ही अंतिम होगा।
















































































Leave Your Message