शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद जहीर इकबाल के साथ दिए खूब पोज। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन बंधने वाले हैं। यह दोनों एक दूसरे से आने वाली 23 जून को शादी करने वाले हैं। इससे पहले तक दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार उनके इस फैसले से खुश नहीं है। लेकिन, अब पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी खबरों को गलत ठहरा दिया है। एक तरफ जहां शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि उन्हें सोनाक्षी और जहीर की शादी से कोई समस्या नहीं हैं और वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधी साहब इकबाल रतनसी के घर पहुंचे, जिसके साथ इन दावों पर भी फुल स्टॉप लग गया कि वह सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश नहीं हैं। यहां उन्होंने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ खूब पोज दिए। इस दौरान दोनों आपस में बात करते हुए हंसते नजर आ रहे हैं। ससुर-दामाद की इस बॉन्डिंग की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा बीती रात अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले इकबाल रतनसी के घर पहुंचे थे, जहां पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैद किया। पैप्स ने इस दौरान शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम से पोज देने के लिए कहा। पैप्स की बात सुनकर जहां पूनम इग्नोर करके आगे बढ़ गई, वहीं शत्रुघ्न रुके  और होने वाले दामाद और समधी साहब के साथ पोज दिए। वीडियो पर कई यूजर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ यूजर सिन्हा परिवार को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो पॉजिटिव रिएक्शन के साथ होने वाले दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी का रिसेप्शन बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के रेस्तटोरेंट बास्टियन में देने वाले हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स