ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में बांग्लादेश को 28 रनों से हराया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सुपर 8 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 28 रनों से हराया। मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश को 140 रनों में रोका। बारिश के कारण मैच को 11.2 ओवर्स में खत्म किया गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इस समय में 100 रन बनाए और DLS नियम के अनुसार मैच जीता। बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनकी तरफ से गेंदबाजी में पैट कमिंस का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने अपने 4 ओवर्स में 29 रन देने के साथ 3 विकेट लिए जिसमें उन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा किया। कमिंस के अलावा एडम जम्पा ने 2 तो वहीं स्टार्क, स्टोइनिस और मैक्सवेल ने भी 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसमें डेविड वॉर्नर ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को लगातार डीएलएस नियम के स्कोर से आगे रखा। वॉर्नर ने इस मुकाबले में 35 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 5 चौके देखने को मिले। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ फरवरी 2024 से चली आ रही अपनी लगातार जीत के सिलसिले को कायम रखा हुआ है, जिसमें उन्होंने अब तक 8 टी20 मुकाबले जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के ग्रुप एक में अब टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर हैं जिसके पास 2 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 2.471 है। दूसरे स्थान पर भारतीय टीम है जिन्होंने अफगानिस्तान को हराया और उनके पास भी 2 अंक हैं, उनका नेट रनरेट 2.350 है। इस ग्रुप में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान है और चौथे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है।
















































































Leave Your Message