अल सल्वाडोर, तुर्की और यूनान में विपदा, बारिश, भूस्खलन और आग से मौत, अनेक गांव खाली।
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में अचानक मची तबाही भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जहां शुक्रवार को 6 और लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंच गया तो वहीं तुर्की में लगी भीषण आग के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अल सल्वाडोर की राजधानी के बाहरी इलाकों में दीवारें गिरने और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 19 हो गई है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किये में फसल में लगी आग रात भर में बस्तियों में फैल गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। पड़ोसी देश यूनान में अधिकारियों ने जंगल की आग के कारण एथेंस के दक्षिण और दक्षिणी पेलोपोन्नीज़ क्षेत्र के कई गांवों को खाली करा दिया है। तुर्की में आग दियारबाकिर और मार्डिन प्रांतों के बीच के इलाके में लगी है। दियारबाकिर के गवर्नर अली इहसन सू ने बताया कि हवा के झोंकों से यह आग तेजी से कोकसालन, याजसीसेगी और बागासिक गांवों तक पहुंच गई लेकिन शुक्रवार को आग पर काबू पा लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि 11 लोग मारे गए हैं और लगभग 80 अन्य को उपचार की आवश्यकता है, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।
अल सल्वाडोर के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है वहीं शीर्ष अधिकारियों ने 15 दिन के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। देश के नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि एक मकान के गिरने से पांच और सात वर्ष की दो बच्चियों सहित छह लोगों की मौत हो गई। विभाग ने निवासियों को भूस्खलन के खतरे को लेकर सचेत किया है और कहा है कि बारिश के कारण पानी जमा होने से दीवारों के गिरने का खतरा है। सल्वाडोर के अधिकारियों ने देशभर में 150 आश्रय स्थल तैयार किए हैं, जिनमें से 82 आश्रय स्थलों में 1,212 नाबालिगों सहित 2,582 लोग रह रहे हैं।
















































































Leave Your Message