मशहूर खलनायक ने मुंहमांगी फीस न मिलने पर छोड़ी फिल्म। 

मशहूर खलनायक स्वर्गीय अमरीश पुरी आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अगर गब्बर के बाद कोई खलनायक है तो वह मोगैंबो है। बॉलीवुड के मोगैंबो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उन्हें पसंद करते थे। अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगैंबो का किरदार निभा दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं जो कोई रिप्लेस नहीं करता है। वहीं अभिनेता अमरीश पुरी अपनी मुंहमांगी फीस के लिए भी जाने जाते हैं।दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी ने अपने हर किरदार से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपने कई किरदारों से तो इतिहास ही रच दिया था। उन्होंने लगभग 50 नाटकों के बाद इस टैलेंटेड एक्टर ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। बता दें कि पर्दे पर 30 साल के कर‍ियर में उन्‍होंने 400 से ज्‍यादा फ‍िल्‍में की थी। अमरीश पुरी आज भी हिंदी सिनेमा के बेस्ट और सबसे महंगे विलेन की लिस्ट में शामिल है। गुजरे जमाने के फेमस विलेन अमरीश पुरी मुंहमांगी फीस न मिलने पर फिल्में छोड़ दिया करते थे। 1998 के इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता ने खुलासा किया था कि एन. एन. सिप्पी की एक फिल्म उन्होंने सिर्फ इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि उन्होंने जो डिमांड की थी फीस को लेकर वो पूरी नहीं हो पाई थी और उन्हें 80 लाख रुपए देने से मना कर दिया था। अपनी फीस को लेकर वह काफी गंभीर थे। वह कहते थे कि जब मैं पर्दे पर काम के साथ समझौता नहीं करता हूं तो फीस के साथ क्यों करूं।

बॉलीवुड के मोगैंबो अमरीश पुरी को 'मिस्टर इंडिया', 'तहलका' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों में उनके आइकॉनिक कैरेक्टर्स के लिए जाना जाता है। बता दें कि 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी उनकी फोल्मो को और उनके किरदारों को कोई भी अपने मन से बहार नहीं निकल पाया है। आज भी लोग उनको बेहद प्यार करते है।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स