अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बिच में सुपर 8 के खेले गए मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिला जिसमें अंत में अफ्रीकी टीम ने इस मैच को 7 रनों से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में अपने पहुंचने की स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 163 रन बनाए, जिसके बाद इंग्लैंड 156 रनों तक पहुंच पाई। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने एक विकेट लिया और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़े। नॉर्खिया ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एनरिक नॉर्खिया ने अपने 4 ओवर्स की गेंदबाजी में 35 रन देने के साथ 1 विकेट हासिल किया, जिसमें उन्होंने हैरी ब्रूक को अहम समय पर पवेलियन भेजा था। इस विकेट को लेने के साथ नॉर्खिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ग्रीम स्वान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। नॉर्खिया अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार 16 पारियों में कम से कम एक विकेट लेने में जरूर कामयाब हुए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड ग्रीम स्वान के नाम पर था जिन्होंने 15 पारियों में लगातार कम से एक विकेट टी20 वर्ल्ड कप में लिया था।
साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक विकेट लेने के साथ डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ने का काम किया है, जिसमें वह अब अफ्रीकी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। एनरिक नॉर्खिया के नाम अब कुल 31 विकेट हो गए हैं, वहीं डेल स्टेन ने 30 विकेट इस टूर्नामेंट में हासिल किए थे।
















































































Leave Your Message