बिग बॉस ओटीटी 3 में ग्रैंड प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री। 

टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड प्रीमियर का शानदार आगाज हो चुका है। इस सीजन में दर्शकों को एंटरटेनमेंट और थ्रिल का डबल डोज मिलेगा। वहीं इस बार शो को सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस और भी ज्यादा एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कई वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हुआ। 'बिग बॉस ओटीटी 3' की पहली कंटेस्टेंट दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल यानि चंद्रिका दीक्षित बनी।  जो पर्पल साड़ी पहनकर स्टेज पर आई। जिन्होंने अपनी लाइफ की स्ट्रगल भरी स्टोरी सभी को बताई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर शौरी भी इस सीजन में अपनी लाइफ के कई राज खोलते हुए नजर आएंगे।  जब एक्टर स्टेज पर आते हैं तो पहले उनकी अनिल कपूर संग मीठी नोकझोक देखने को मिलती है।  फिर अनिल उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं। 

औरेया की पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार शिवानी कुमारी भी अब बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बन चुकी हैं। शो में शिवानी एकदम ठेठ देसी अंदाज देखने को मिला।  जिसने अनिल कपूर का भी दिल जीत लिया। वही लव कटारिया, जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के भी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने भी   घर में प्रवेश किया है। कटारिया के यूट्यूब पर 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उन्होंने विशाल के प्रतियोगी के रूप में शो में प्रवेश किया। यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नी के साथ घर में जा रहे हैं। पायल मलिक और कृतिका मलिक भी उनका साथ देती बीबी हाउस में नजर आएंगी। लोग इनके व्लॉग देखना काफी पसंद करते हैं। अब बीबी हाउस में पता चलेगा कि तीनों के बीच की केमिस्ट्री असल में कैसी है। और भी कई कंटेस्टेंट है जिन्होंने‘बिग बॉस के घर में एंट्री मारी है।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स