सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सिविल मैरिज से शुरू हुई नई ज़िंदगी। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। एक्ट्रेस ने 23 जून को जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल की शादी मुंबई में सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। वहीं शादी के बाद कपल के लिए मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन रखा गया, जहां हुमा कुरैशी, अनिल कपूर, तब्बू, अजय देवगन और चंकी पांडे समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस वक्त सोशल मीडिया पर हर तरफ सोनाक्षी-जहीर की ही शादी की तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल रही है। इस दौरान नई-नेवली दुल्हन ने अपने लुक से भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा, सुर्ख लाल साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा सुहागन लुक में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं जहीर इकबाल ने सफेद कुर्ता और जैकेट पहनकर अपने लुक को पूरा किया। कपल को शादी के रिसेप्शन में पैप्स के सामने रोमांटिक पोज देते हुए भी देखा गया।

खूबसूरत तस्वीरो में दबंग गर्ल आइवरी कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग चोकर, इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया। अभिनेत्री ने बालों में जूड़ा बांधकर गजरे लगाये थे। वहीं, जहीर इकबाल के लुक की बात करे तो उन्होंने अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए मार्गदर्शन किया है, इस पल तक ले गया, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए प्यार।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स