सुमोना चक्रवर्ती की चाइल्ड आर्टिस्ट से कॉमेडियन तक की सफलता। 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दुनिया में अपनी -अपनी पहचान बनाना बहुत ही मुश्किलों का काम है। आज हम ऐसी ही एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिन्होंने 10 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। सुमोना चक्रवर्ती 24 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने बहुत उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद टीवी शोज में काम कर फेमस हो गईं है। कपिल शर्मा के शो में ऑन स्क्रीन वाइफ का किरदार निभा कर इस एकट्रेस ने सबका दिल जीता और एक पहचान हासिल की है। जिसके चलते आज वो किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है। सुमोना चक्रवर्ती सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किक' में उन्होंने कमाल का काम किया था। इसके अलावा वह रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा की 'बर्फी' में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती कई टीवी शोज जैसे 'कमस से', 'डिटेक्टिव डॉल', 'कस्तूरी', 'हॉरर नाइट्स' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी हैं। और हिंदी सिनेमा के कई सुपरस्टार संग काम किया, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से मिला। 

सुमोना इसके अलावा कई स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि सुमोना ने साल 1999 में रिलीज हुई आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस दिखाई दी थी, लेकिन इस मूवी में उनके किरदार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। वही कहते न हर किसी की मेहनत रंग लाती है और किस्मत कभी भी चमक सकती है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस सुमोना के साथ हुआ उन्हें पॉपुलैरिटी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मिली। इसमें उन्होंने कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा का रोल निभाया था। अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आने वाली है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स