दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ,कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी साथ ही बिहार-राजस्थान में सताएगी गर्मी। 

भीषण गर्मी बे बाद दिल्ली में सोमवार शाम से ही आसमान में बादल छाये रहे और लुटियंस दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने देश में एक ओर जहां बारिश से की चेतावनी जारी की है, वहीं कई राज्यों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई। पिछले 24 घंटे में देश भर में जैसलमेर (पश्चिमी राजस्थान) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.0°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, एनसीआर, पूर्वी यूपी और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरीं, कराईकल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों के अलावा उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में 26 जून तक तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में  115.5-204.4 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स