काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद नीता अंबानी ने लिए चाट के मज़े।
अंबानी परिवार इनदिनों शादी की तैयारियों में जूटा हुआ है। आप सबको पता होगा ही की मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी सोमवार को वाराणसी पहुंची। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के चरणों में अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहु राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण रखा। उन्होंने बताया कि वह शादी का निमंत्रण पत्र लेकर काशी विश्वनाथ बाबा के पास आई हैं। नीता अंबानी ने बताया कि वह खुद को काफी सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें वाराणसी और काशी विश्वनाथ मंदिर आने का मौका मिला।काशी से नीता अंबानी की कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई है। इसी इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद नीता अंबानी काशी के ही एक छोटे से रेस्तरां में बैठकर काशी की चाट का मजा लेती नजर आईं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह अरबों की मालकिन एक मामूली से रेस्तरां में अलग-अलग तरह की चाट का मजा लेती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं नीता को यहां का चाट इतना पसंद आता है कि उन्होंने दुकानदार से इसकी रेसिपी भी पूछी। नीता अंबानी की इस वीडियो को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नीता का ये अनोखा अंदाज हर किसी को भा रहा है। और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
















































































Leave Your Message