T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दमदार अंदाज में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में ही 92 रन बनाए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने मैच में तीन विकेट हासिल किए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने 6 मुकाबले जीत लिए हैं। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के किसी एडिशन में टीम इंडिया ने इतने मैच जीते हैं। इससे पहले कभी भी टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 6 मैच नहीं जीत पाई थी। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 6-6 मैच जीत चुकी हैं। 

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन: 

*  आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत
*  पाकिस्तान के खिलाफ 6 रन से जीत 
*  अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से जीत
*  अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से जीत 
*  बांग्लादेश के खिलाफ 50 रनों से जीत 
*  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स