शादी के 6 साल बाद गुंजेगी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर बच्चे की किलकारी।  

टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। युविका चौधरी प्रेगनेंट हैं और प्रिंस नरूला ने एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। यही नहीं, प्रिंस नरूला और युविका ने डिलीवरी से पहले ही यह भी तय कर लिया है कि बेबी का नाम क्या रखेंगे।प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात 'बिग बॉस 9' में हुई और फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। अब शादी के 6 साल बाद वो पहली बार मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। प्रिंस नरूला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक बड़ी और एक छोड़ी कार नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रिंस भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रिंस और युविका ने फैंस के साथ वो गुड न्यूज शेयर की, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था।

प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं और साथ में लिखा, 'हैलो सब लोग। मैं इस वक्त अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि हम बहुत खुश भी हैं और साथ ही नर्वस भी हैं। भगवान के शुक्रगुजार भी हैं और पैरेंट्स के लिए सुपरएक्साटइटेड भी हैं। क्योंकि प्रिविका बेबी आने वाला है। बहुत जल्दी अब सब उसके लिए हो जाएगा बेबी। युविका तुम दूसरे नंबर पे आओगी। मेरे मम्मी पापा के लिए मैं दूसरे नंबर पे हो जाऊंगा क्योंकि हमारी लाइफ का जो सेंटर होनेवाला है, वो आने वाला है। मैं इतना खुश हूं कि जिसके लिए मैंने इतनी मेहनत की है कि जब भी मैं बाप बनूंगा, उसके लिए सब होना चाहिए। जैसे सब पैरेंट्स सोचते हैं, मेरे भी वो सपने थे। जैसे हमारे मां-बाप ने हमें पाला और अच्छा इंसान बनाया। हम भी अपने बच्चे को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स