भीषण गर्मी के कारण अमरीका में पिघली पूर्व राष्ट्रपति 'अब्राहम लिंकन' की मूर्ति।

गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। इसी बिच एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अमेरिका में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों का में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यहां पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की छह फीट ऊंची मोम की प्रतिमा पिघल गई है। पिघल जाने की वजह से लिंकन की प्रतिमा का आकार पूरी तरह से बिगड़ गया है। वाशिंगटन डीसी के एक प्राइमरी स्कूल के बाहर अब्राहम लिंकन की मोम की मूर्ति लगाई गई थी। गर्मी की वजह से लिंकन की मूर्ति का सिर पिघल गया और धड़ से अलग हो गया। अब्राहम लिंकन की पिघल हुई मूर्तियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

वाशिंगटन डीसी में शनिवार को तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मोम की मूर्ति इतनी गर्मी सह नहीं सकी और पिघल गई। इस मूर्ति को अमेरिकी कलाकार सैंडी विलियम्स IV ने बनाया था। इस मूर्ति को इसी साल फरवरी में नॉर्थवेस्ट वाशिंगटन के स्कूल परिसर के बाहर स्थापित किया गया था। प्रतिमा स्थापित करने वाले संगठन कल्चरल डीसी ने कहा कि गर्मी में पिघल जाने के बाद हमारे कर्मचारियों ने लिंकन के सिर को गिरने और टूटने से बचाने के लिए खुद से हटा दिया है। अमेरिका के कई हिस्सों में इस साल अत्यधिक तापमान देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस महीने गर्म हवाओं के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। अमेरिका के लोग बीते कई दशकों में सबसे ज्यादा गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने भी गर्मी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स