रूस के कोमी में हुआ भयंकर रेल हादसा, 70 से ज़्यदा लोग हुए घायल। 

रूस के कोमी में हुआ भयंकर रेल हादसा। यहां एक यात्री ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भयानक हादसे में  70 से ज़्यदा लोगो के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। दोनों जगहों के बीच की दूरी 5 हजार किलोमीटर है। कोमी गणराज्य के छोटे से शहर इंटा के नजदीक ये घटना घटी। कोमी गणराज्य के प्रमुख व्लादिमीर उयबा ने बताया कि ट्रेन में 215 यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा बुधवार शाम करीब 6:12 बजे (स्थानीय समय) इंटा शहर के पास हुआ। रूसी रेलवे ने टेलीग्राम पर कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर भेज दी गई हैं। यात्रियों की सहायता के लिए उपाय किए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुई रेल का नाम ट्रेन 511 है।

रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ऑपरेटर ने कहा कि ट्रेन 511 में कुल 14 डिब्बे थे जिनमें 232 यात्री सवार थे। रूसी रेलवे के अनुसार, ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण हाल ही में हुई भारी बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ऑपरेटर ने कहा कि ट्रेन 511 में कुल 14 डिब्बे थे जिनमें 232 यात्री सवार थे। रूसी रेलवे के अनुसार, ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण हाल ही में हुई भारी बारिश हो सकती है। रेलवे ने पटरी से उतरने की घटना की जांच के लिए जनरल डायरेक्टर ओलेग बेलोज़ेरोव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है। वहीं दो रिकवरी ट्रेनें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स