अमिताभ बच्चन के साथ आ रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन, जल्द होगा टेलीकास्ट।
बॉलीवुड के 'शहंशाह' और बिग बी यानि अमिताभ बच्चन को कोन नहीं जानता। अपनी धमाकेदार फिल्मो से उन्होंने लोगो के दिलो में अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। बिग बी ने कई सारी फिल्मो के साथ- साथ मोस्ट फेमस टीवी रियेलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति में भी देखा गया है। शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट के तौर पर अमिताभ बच्चन दर्शकों के दिलों में ऐसे छाए कि अब तक जब भी इस शो का जिक्र होता है, दर्शकों के सामने बिग बी का सवाल पूछते चेहरा सामने आ जाता है। ऐसे में अमिताभ बच्चन अब एक बार फिर अपने सवालों से लोगों को लखपति या कहें करोड़पति बनाने आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस साल यानी 2024 में 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वीं सीजन होस्ट करने वाले हैं, जो जल्दी ही टेलीकास्ट होने वाला है। हाल ही में शो के अपकमिंग सीजन का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। प्रोमो के जारी होने के बाद अब फैंस शो के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, केबीसी-16 के रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू हुए थे। अब जल्दी ही शो दर्शकों के बीच दस्तक देने को तैयार है, ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति के दर्शक और फैंस काफी खुश हैं।
सोनी ने केबीसी 16 के दो प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें मिडिल क्लास फैमिली के स्ट्रगल को दिखाया गया है। वहीं, दूसरे प्रोमो में एक यंग लड़की नजर आती है। लड़की को उसकी मां डांट रही है। मां अपनी बेटी से कहती है कि कौन शादी करेगा तुझसे? तेरे जैसे पहाड़ चढ़ने वाली लड़की से? मां की बात सुन लड़की मुस्कुराती है और कहती है, 'मां, ऐसा लड़का शादी करेगा, जिसकी सोच पहाड़ों से भी ऊंची हो।' फिर अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा।
















































































Leave Your Message