टी20 वर्ल्ड कप 2024 साउथ अफ्रीका का दमदार प्रदर्शन, मैचों में सर्वाधिक जीतें की हासिल। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में  साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सिर्फ और सिर्फ 9 विकेट हराया। इसी जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली बार साउथ अफ्रीका ने पहली बार सेमीफाइनलस में अपनी जगह बना ली है। मैच में अफ्रीकी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और जिनके  आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज नहीं टिक पाए। अफगानिस्तानी टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस के बाद साउथ अफ्रीका ने आसानी से इस टारगेट को चेज कर लिया। एडन माक्ररम की कप्तानी में मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम को एक भी मैच में हार नहीं मिली है। साउथ अफ्रीका ने अभी तक लगातार 8 मुकाबले जीते हैं। इसी के साथ टीम संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। वहीं भारत और इंग्लैंड को पीछे कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीते हैं। वहीं भारत और इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 7-7 मैचों में जीत दर्ज की है। 

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें: 

 * साउथ अफ्रीका- 8 मैच, (2024)
 * ऑस्ट्रेलिया- 8 मैच, (2022-2024)
 * इंग्लैंड- 7 मैच, (2010-2012)
 * भारत- 7 मैच, (2012-2014)

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स