बारिश के आते ही बढ़ रहा है मच्छरों का खतरा जिससे बढ़ रहे है 'ओरोपोच बुखार' के मामले।
बारिश का मौसम आते ही मच्छर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है, ऐसे में डेंगू, मलेरिया आम बीमारियां हैं, लेकिन इन दिनों इटली मच्छर जनित बीमारी ओरोपोच बुखार से जूझ रहा है। इटली ने 15 जून को मच्छर जनित बीमारी ओरोपोच बुखार का पहला मामला दर्ज किया गया। यह महाद्वीपीय यूरोप में भी पाया जाने वाला पहला मामला है। लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र इस वर्ष पहले ही इसका प्रकोप देख चुके हैं। इतालवी अखबार इल मेसागेरो ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि इटली में निदान किया गया मरीज हाल ही में कैरेबियन की यात्रा से लौटा था। ओरोपाउच वायरस रोग संक्रमित मच्छरों और मच्छरों के काटने से फैलता है। इस बीमारी का प्रसार मुख्य रूप से Culicoides spp नामक मच्छरों द्वारा होता है, जो जंगली पक्षियों और पशुओं से इंसानों तक पहुंच सकते हैं। अब ये बीमारी उन देशों में भी फैल रही है जहां पहले कभी ओरोपाउच बुखार के मामले सामने नहीं आए थे। ब्राजील में 2023 में लगभग 840 मामलों सामने आए थे वहीं 2024 में अब तक 5,500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
ओरोपोच बुखार के लक्षण
1.. शरीर में दर्द।
2 .. सिरदर्द।
3 .. ठंड लगना।
4 .. जोड़ों में अकड़न।
5 .. कभी-कभी मतली और उल्टी।
6 .. बुखार जो अक्सर 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।
















































































Leave Your Message