मौसम विभाग की और से भारी बारिश की चेतावनी, अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी।
भारत की राजधानी दिल्ली में बीते दिन तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या उत्पन हो गयी थी। जिसने दिल्ली को पानी -पानी कर दिया था। जिससे लोग को कई सारी परेशानियो का सामना करना पढ़ा था। बारिश इतनी तेज बरसी थी की जिससे लोगो के घरो में पानी भर गया था। और सड़को में पानी भरने के कारण भारी जाम लगना शुरु हो गया था। इस बिच और भी कई सारी परेशनियो का सामना दिल्ली वालो को करना पढ़ा था। इस बिच एक बड़ी खबर सामने आई है की भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 जुलाई तक इन तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 64.5 (भारी) से 204.4 मिलीमीटर (बहुत भारी) बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार (27 जून) को हुई भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इस बीच और बारिश होने पर दिल्ली के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने दिल्ली सहित 23 राज्यों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अरुणाचल प्रदेश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली के शपदरगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी और सबसे ज्यादा जल भराव के हालात भी यहीं हैं। आईएमडी 29 जून और 30 जून को दिल्ली में ‘‘बहुत भारी बारिश’’ का भी अनुमान जताया, लेकिन किसी को भी शुक्रवार की सुबह मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं थी।
















































































Leave Your Message