हिना खान ने किया ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा, सोशल मीडिया पर छाई चिंता। 

हिना खान एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में दिखाई देती हैं। भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक, खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया की भूमिका निभाने के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। हिना खान ने शुक्रवार को अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के बारे में पता चलते ही एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं। बीते एक हफ्ते से हिना खान अटपटे पोस्ट कर रही थीं, जिससे जाहिर हो रहा था कि उनकी लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने अपने पिछले दो पोस्ट्स में इमोशनल और गहरी बातें कहीं, जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि वो बीते एक हफ्ते से काफी स्ट्रेस में थीं। 

हिना खान ने एक और गंभीर पोस्ट किया था। पोस्ट में भी उन्होंने इमोशनल करने वाली बातें कही थीं। हिना खान द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में लिखा था, 'एक समय में एक साँस। एक समय में एक कदम। एक समय में एक दिन।' इसके कैप्शन में हिना खान ने लिखा, 'उम्मीद'। इससे जाहिर हुआ कि वो खुद को पोजिटिव रखने की कोशिश कर रही थीं। हिना खाना का ये पोस्ट भी अब काफी चर्चा में है। होने खान की इस  पोस्ट ने लोगो को हिला कर रख दिया है। साथ ही हीना का कहना है। मुझे स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर है। इस चुनौतीपूर्ण डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हूं।
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स