टी 20 वर्ल्ड कप 2024: भारत और दक्षिण अफ्रीका का आज महामुकाबला।
टी 20 वर्ल्ड कप 2024 इंडिया की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी इतिहास रचने में महज एक कदम दूर है। भारत का टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होना है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों ने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया हो। भारत-दक्षिण अफ्रीका ने इस बार टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि शनिवार रात किसके सिर ताज सजेगा। अगर हम टू्र्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित फाइनल में भी कमाल दिखा सकते हैं। कोहली और सूर्यकुमार यादव से भी टीम को उम्मीद होगी। दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह दो बार सेमीफाइनल में पहुंची और हार गई। टी20 विश्व कप में भारत का अभी तक का प्रदर्शन देखें तो उसने सिर्फ एक बार खिताब जीता है। दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह दो बार सेमीफाइनल में पहुंची और हार गई है। अब वह भारत के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।
















































































Leave Your Message