लद्दाख में अभ्यास के दौरान हुआ बड़ा हादसा, JCO समेत 5 जवान हुए शहीद।
लद्दाख में हुआ बड़ा हादसा इलाक़े में टैंक अभ्यास चल रहा था। इस दौरान नदी पार करते समय अचानक से जलस्तर बढ़ गया। इसमें सेना के जवान फंस गए। टना लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाक़े की है। यहां सेना के कई टैंक मौजूद थे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक टी-72 टैंक भी मौजूद था। टैंक द्वारा नदी पार करने के लिए अभ्यास कराया जा रहा था। इसी अभ्यास के दौरान ये हादसा हो गया। बताते हैं कि टैंक नदी पार कर रहा था तभी नदी का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया। एक रक्षा अधिकारी के मुताबिक़, टैंक में 4-5 जवान सवार थे। हादसे में सेना के JCO समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। घटनास्थल से सेना के जवानों का शव बरामद कर लिया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर हुई है।
दुखद दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे टैंकअभ्यास के दौरान नदी पार करते समय हुई जब टैंक नदी से गुजर रहा था तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय टैंक में 1 जेसीओ और 4 जवान समेत पांच सैनिक सवार थे। सेना के सभी जवान टी-72 टैंक पर सवार थे। हादसे के बाद शनिवार को काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद जवानों के शवों को नदी से निकाला गया। बता दें कि पिछले साल लेह जिले के कियारी के पास एक सेना का ट्रक सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में एक जेसीओ सहित नौ जवान शहीद हो गए थे।
















































































Leave Your Message