टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल: भारत और दक्षिण अफ्रीका में मौसम की चुनौती के बिच महामुकाबला।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच में भिड़ेंगे। यह मैच बारिश के आसार के बावजूद बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। अफ्रीका इस मौके पर पहली बार किसी वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा, जबकि भारत ने पिछले 11 सालों में कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। यह फाइनल मुकाबला उन दोनों देशों के लिए इतिहास रचने का मौका होगा, लेकिन अंत में एक ही ट्रॉफी उठाने का होगा। यदि बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो उस स्थिति में जो टीम टूर्नामेंट में अधिक स्थिर रही है, वह चैंपियन घोषित की जाएगी। वेस्टइंडीज के समयानुसार यह फाइनल मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक बारबाडोस के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और आंधी भी संभव हैं, साथ ही 51 प्रतिशत बारिश का भी अनुमान है। इस दौरान मैच देरी से शुरू हो सकता है, लेकिन दोपहर में फिर से तेज बारिश और आंधी का अनुमान है, जिससे मैच के रद्द होने की उम्मीद भी बनी हुई है।

वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, लेकिन अगर 29 जून को बारिश या तूफान के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो फाइनल मैच को 30 जून को खेलने का विचार किया जा रहा है। इस मैच के लिए देरी से शुरू होने की स्थिति में 190 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है। रिजर्व डे का उपयोग तब होगा जब मैच ऑफिशियल्स को विश्वास नहीं होगा कि वे मैच को समय पर पूरा कर सकें। ICC के नियमों के अनुसार, मैच को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। अगर कोई टीम 10 ओवर पूरे नहीं खेल पाती है, तो मैच को रिजर्व डे पर स्थगित किया जाता है। अगर रिजर्व डे के दिन भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स