शत्रुघ्न सिन्हा को कराया अस्पताल में भर्ती,  बेटे ने जारी किया हेल्थ अपडेट।

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बड़ी खबर आ रही है सामने। शत्रुघ्न सिन्हा को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। 23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। शत्रुघ्न भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल भी हुए थे। वहीं सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन पार्टी के लगभग पांच दिन यानी शुक्रवार की शाम को ये खबर मिली कि शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने पति संग अपने पापा से मिलने अस्पताल मिलने पहुंची थीं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिन बाद ही यह खबर आई है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मुंबई में 23 जून को कोर्ट मैरिज कर ली। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तुरंत वायरल होने लगी। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन सबका मुंह बंद हो गया।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। वहीं इंडियन एक्सप्रेस को सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने बताया कि,'डैड को वायरल फीवर था और पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी लग रही थी, जिसके कारण पापा को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स