तेलंगाना जीतेंगे 'केजरीवाल? तेलंगाना जाकर फंस गये केजरीवाल|
तेलंगाना तक पहुंचा दिल्ली की सियासत का शोर, केजरीवाल के तेलंगाना पहुंचने पर मोदी ने केजरीवाल पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। ऐसे में तेलंगाना का सियासी पारा गर्म है, मगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी पर जोरदार वार किया।
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर आरोप लगाया कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मगर बीजेपी अपने मकसद में सफल नहीं हो पा रही है। केजरीवाल ने तेलंगाना मे आप पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए, वहाँ रोड शो किया भीड़ भी जमा हुई पर, आप को यह बता देना एक बार फिर ज़रूरी हो जाता है कि, वही केजरीवाल की पार्टी को इडी ने नोटिस भेजा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया वार
हम आपको बता दें कि यह वही केजरीवाल की पार्टी है, जिसको ईडी ने नोटिस कई बार भेजे हैं और उनके विधायकों को भी नोटिस दिए जा रहे है। मनीष सिसोदिया हो, संजय सिंह हो या सतेंद्र जैन हो, यह सभी केजरीवाल की ही पार्टी के नेता हैं जिनको जेल का मुंह देखना पड़ा है। यह वही केजरीवाल है जिन्होंने तेलंगाना में जाकर रोड शो किया, भीड़ भी जमा हुई क्योंकि तेलंगाना के लोग दिल्ली के अजूबे को देखना चाहते थे।
ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने भी तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए, केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और कहा कि, इनसे दिल्ली नहीं सम्भल रही। भ्रष्टाचार में घिरे पड़े हैं। सभी लोग उनके प्रत्याशी, उनके उम्मीदवार, उनके सांसद जेल में है। फिर भी केजरीवाल तेलंगाना को भी लूटने के लिए आ गए हैं। उन्होंने कहा, केजरीवाल अब आपकी दाल यहाँ गलने वाली नहीं है।
केजरीवाल भी नहीं हटे पीछे
केजरीवाल का कहना है कि, प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई सालों से हमारे लिए कुछ ना कुछ ऐसे आरोप लगाते जा रहे हैं, जिनको वह आज तक साबित भी नहीं कर पाए। केजरीवाल के मंत्री जेल में बंद है और उसके बावजूद भी केजरीवाल के हौसले चुनाव को लड़ने के लिए बुलंद है। केजरीवाल से दिल्ली संभलती नहीं, तेलंगाना संभालने चले हैं। हम आपको यह बताना चाहेंगे कि, प्रधानमंत्री का जो आरोप है वह बहुत हद तक कहीं ना कहीं सत्ता पर भी आधारित है, लेकिन यह मामला चुनाव का है साहब, इसमें तो कोई भी पार्टी किसी भी देश के राज्य में जाकर चुनाव के लिए अपना बिगुल बजा सकती है।
















































































Leave Your Message