रिया चक्रवर्ती की बॉलीवुड की कहानी और विवादों से घिरी जिंदगी। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 में हुआ था। वह अपना आज 32वां जन्मदिन का जश्न बना रही हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। 2020 में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। एक्ट्रेस आज भी इस कानूनी पचड़े से बाहर नहीं निकल पाई हैं, लेकिन इन सबके बीच भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में बतौर जज बन धूम मचा दी। रिया चक्रवर्ती के करियर की बात करे तो वह एक्ट्रेस बनाने के पहले एमटीवी इंडिया पर वीजे थीं। एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने 2012 में 'तुनीगा तुनीगा' नाम की एक तेलुगु फिल्म से शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने 2013 में बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रिया की पहली मुलाकात सुशांत सिंह से 2013 में YRF फिल्म्स के सेट पर हुई थी। अप्रैल 2019 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग उनका रिश्ता उनके निधन के बाद और भी ज्यादा चर्चा में रहा है। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक महीना जेल में गुजारना पड़ा था। बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक फिल्म तेलुगू और सात हिंदी फिल्में की हैं। वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में सोनू सूद के रियलिटी शो 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में बतौर जज देखा गया था। इस सीजन को रिया चक्रवर्ती के टीम से वाशु जैन ने जीता था। इस शो को लेकर भी वह काफी चर्चा में रही हैं। रिया चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर और विवादों से हम सभी वाकिफ हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स