टी20 वर्ल्ड कप 2024: हरमनप्रीत कौर ने महिला टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को मात देते हुए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ख़िताब अपने नाम किया। इसके साथ ही महिला क्रिकेट टीम का भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही महिला टीम ने भी 10 विकेट से मैच को अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने जहां पहले अफ्रीका को वनडे सीरीज में 3-0 से मात दी थी वहीं टेस्ट में भी उनका इसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो इससे पहले महिला टेस्ट क्रिकेट में कोई भी कप्तान करने में कामयाब नहीं हो सका था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घर पर टेस्ट मैच खेला था जिसमें टीम ने जीत हासिल की थी और उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी मात दी थी। वहीं अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट को जीतने के साथ हरमनप्रीत कौर महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली ऐसी कप्तान बन गई हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 3 मुकाबलों को अपने नाम किया है। चेन्नई के मैदान पर खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली और दूसरी पारी में जहां 603 और 37 रन बनाए तो वहीं अफ्रीकी महिला टीम ने अपनी दोनों पारियों में 266 और 373 रनों का स्कोर बनाया। इसके साथ इस टेस्ट मैच में कुल 1279 रन बने जो महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनने के रिकॉर्ड के मामले में ये दूसरे स्थान पर आ गया है।
















































































Leave Your Message