'शिक्षक बेरोज़गार, BJP पर प्रहार', अखिलेश यादव से शिक्षकों ने लगाई गुहार, योगी जी सुनते नहीं, नौकरी मिलती नहीं।
उत्तर प्रदेश में नौकरियों को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है। हजारों नौकरियों के चक्कर में लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर, मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
सोमवार को अभ्यर्थियों ने राजधानी लखनऊ में एक प्रदर्शन किया। 69,000 हजार शिक्षक भर्ती मामले में 6,800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर छात्र बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच आज प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पर फरियाद लेकर पहुंच गए।
राजधानी लखनऊ में अचानक से पूर्व सीएम अखिलेश य़ादव के आवास पर शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थीयों के पहुंचने से, पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। यह घटना गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां काफी संख्या में शिक्षक भर्ती मामले में 6,800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। अभी उत्तर प्रदेश में 69,000 हजार शिक्षक भर्ती मामले में 6,800 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र का मुद्दा, अब राजनीतिक मोड़ ले रहा है। अभ्यर्थियों को मामले में अब विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है।
नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर जहां एक ओर अभ्यर्थियों ने बीजेपी दफ्तर समेत राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया, तो वहीं दूसरी ओर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की। अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के आवास का भी घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों ने सुभासपा प्रमुख से मिलकर उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किए जाने में उनके सहयोग की बात कही। इस पर ओपी राजभर ने अभ्यर्थियों को इस मुद्दे को सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखने का आश्वासन दिया है।
















































































Leave Your Message